हालात

बारिश ने दिल्ली-NCR में बढ़ाया सर्दी का सितम, इतने डिग्री तक गिरा तापमान, कोहरे ने ट्रेनों की भी बिगाड़ी चाल

बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शीतलहर ने सर्दी को और तेज कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर का असर बना रह सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है और अब बारिश ने हालात को और अधिक बिगाड़ दिया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शीतलहर ने सर्दी को और तेज कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर का असर बना रह सकता है।

Published: undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के चलते प्रदूषण में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी 300 के पार बना हुआ है।

दिल्ली के साकेत, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और नोएडा के सेक्टर-62, 18 और 12 सहित कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 8 जनवरी को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था।

Published: undefined

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और उत्तर व मध्य भारत में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे को लेकर चेतावनी

IMD ने देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और उत्तर व मध्य भारत में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। 9 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

वही कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली कई प्रीमियम ट्रेनें घने कोहरे की चपेट में आ गई हैं। तेजस राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शुक्रवार को 5 से 16 घंटे की देरी से संचालित हो रही हैं।

Published: undefined

घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

घने कोहरे और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते 9 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हुआ कोहरे का सिलसिला नए साल के दूसरे सप्ताह में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कम दृश्यता के कारण ट्रेनों को बेहद सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है। इस वजह से नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 16 घंटे और तेजस राजधानी करीब 5 घंटे की देरी से चल रही है। ठंड और शीतलहर के बीच स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Published: undefined

शुक्रवार को कई प्रमुख ट्रेनें भारी देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो 16 घंटे, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे और प्रताप सुपरफास्ट 7 घंटे लेट है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे और सियालदह दुरंतो करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है। वहीं नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined