
राजस्थान की कांग्रेस सरकार और मजबूत हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 106 हो गई है।
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एक विधायक, बीएसपी के 6 और 12 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही थी।
सोमवार रात हुए इस विलय पर बीजेपी में बेचैनी देखने को मिल रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, “यह अशोक गहलोत के मन की असुरक्षा दिखाता है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उन पर सवाल उठाया है।” यह वही बीजेपी है जो कई राज्यों की सरकारों को अब तक असहज कराती आ रही है। कई बार बीजेपी खुलकर दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़ने की धमकियां भी दे चुकी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Sep 2019, 10:54 AM IST