हालात

राजस्थान: जालोर में भारी बारिश का कहर! 5 श्रद्धालु बहे, एक महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा। तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गये जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस दौरान उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा। तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी अहारी (45) के रूप में हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की प्रबल संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?