हालात

द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट कर फंसे राम गोपाल वर्मा, तेलंगाना के बाद लखनऊ में भी केस दर्ज

राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं? इस ट्वीट को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया और सबसे पहले तेलंगाना में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट करने को लेकर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तेलंगाना के बाद अब वर्मा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी एफआरआई दर्ज हो गई है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?"

वर्मा के इस ट्वीट को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया और कई राज्यों में इस पर विरोध शुरू हो गया। इस विवादित ट्वीट को लेकर सबसे पहले रामगोपाल वर्मा के खिलाफ तेलंगाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह की शिकायत पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी राम गोपाल के खिलाफ एफआरआई दर्ज हो गई है।

मनोज सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, "राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट माहौल को खराब करने के लिए किया गया प्रयास है, जिससे अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, क्योंकि ट्वीट में महाभारत के पात्रों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है और एक महिला के लिए अपमानजनक बातें कही गई हैं।"

लखनऊ के मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राघवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ धारा 295 ए, 501, 504, 505 1 (बी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?