
राम मंदिर दान चोरी मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने गुरुवार को एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचकर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी। साथ ही वकीलों ने मामले में सीबीआई और ईडी जांच की भी मांग की।
इससे पहले फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने शहर में मार्च निकालकर राम मंदिर दान चोरी मामले में चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने पुलिस पर इन्हें बचाने का आरोप लगाते हुए यूपी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया।
Published: undefined
कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद अगर इतने बड़े स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई है, तो यह पुलिस की भी विफलता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा, "इस मामले में इतनी बड़ी रकम का सवाल है और ऐसे में यदि ईडी जांच नहीं करेगी तो कौन करेगा? वास्तव में अब तक ईडी को इस मामले में सक्रिय हो जाना चाहिए था।"
Published: undefined
कालिका प्रसाद मिश्र ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा, "बाकी सब कुछ भगवान श्रीराम पर छोड़ते हैं लेकिन इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है, तो जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध होगी, उनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। कानून में हर चीज का प्रावधान है।"
Published: undefined
कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, "जिन लोगों पर आरोप हैं, उन्हें पुलिस ही सुरक्षा दे रही है। ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर कैसे दर्ज करेगी? लेकिन अगर शिकायत दर्ज नहीं हुई, तो हम उनकी हर गड़बड़ी को सामने लाते रहेंगे।" उन्होंने बताया कि यह शिकायत पहले दर्ज की गई एफआईआर से पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा, "यह हमारी पहली एफआईआर होगी क्योंकि पहले जो मामला आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था, उससे इसका कोई संबंध नहीं है। इस बार अलग-अलग लोगों के खिलाफ शिकायत दी जा रही है।"
Published: undefined
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने पहले दर्ज एफआईआर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नकदी की बरामदगी को जिस तरह दर्ज किया है, उस पर गंभीर संदेह है। पुलिस ने दस अलग-अलग जगहों से नकदी बरामद की लेकिन रिकॉर्ड में उसे एक साथ दिखाया गया है। यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि जांच के दौरान कुछ और नाम भी जोड़े जा सकते हैं।
Published: undefined