हालात

यूपी में बढ़ते कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी! 1 दिन में करीब 700 नए केस मिले, लखनऊ में एक मौत

लखनऊ में जिस 68 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है, उसे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोविड के 688 नए मामले सामने आए। लखनऊ में पिछले 24 घंटों में कोविड से एक मरीज की मौत हो गई और 191 नए मामले सामने आए। राज्य की राजधानी में भी 42 मरीजों के ठीक होने की भी सूचना है। राज्य में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 3,000 का आंकड़ा पार कर 3,059 तक पहुंच गई।

लखनऊ में जिस 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, उसे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनोज अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तपेदिक और क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित था और रीजेंसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। लखनऊ में कोविड मरीजों में पिछली मौत 4 अप्रैल को हुई थी। अब तक, लखनऊ में कोविड से 2,703 मौतें हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा