
जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। ताजा हिमपात जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हुआ है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के साधना टॉप स्थित करनाह में इस साल के शरद ऋतु के दौरान पहली बार बर्फबारी से पर्यटकों में काफी उत्साह है।
इसके अलावा अनंतनाग में अमरनाथ गुफा मंदिर में ताजा हिमपात हुआ है। इससे अब उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे हैं। उधर, जम्मू जिले में रविवार देर रात मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई। उधर, तेज हवा के चलते बिजली भी गुल हो गई, जो कई घंटे तक ठप भी रही।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने खराब मौसम के संबंध में पहले की चेतावनी जारी कर दी थी कि 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए