हालात

अयोध्या के संतों ने की पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग, कहा- इसका दुरुपयोग किया जा रहा है

कमल नयन दास ने कहा, पॉक्सो एक्ट का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, खासकर संतों, महंतों और राजनेताओं पर।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अयोध्या में संत अब यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में संशोधन की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो अधिनियम के कारण परेशान किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृज भूषण के खिलाफ देश के शीर्ष पहलवानों का लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिन पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

कमल नयन दास ने कहा, पॉक्सो एक्ट का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, खासकर संतों, महंतों और राजनेताओं पर।

संत 5 जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में एक जन जागरूकता रैली में पॉक्सो अधिनियम में संशोधन की मांग करेंगे। पूर्व न्यायाधीश और कानूनी विशेषज्ञ भी रैली में भाग लेंगे। बृजभूषण 5 जून को अयोध्या में जन चेतना रैली कर रहे हैं, इसमें संत हिस्सा लेंगे। इस रैली को बीजेपी सांसद द्वारा शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग