हालात

सत्यपाल मलिक का एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला, कहा, ED-CBI से घबराने की जरूरत नहीं, विपक्षी एकता से BJP में खलबली

सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं तो सभी नेताओं से कह रहा हूं कि आपको ईडी और सीबीआई से घबराने की जरूरत नहीं है। सच का डटकर मुकाबला कीजिए। अगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार तय है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं तो सभी नेताओं से कह रहा हूं कि आपको ईडी और सीबीआई से घबराने की जरूरत नहीं है। सच का डटकर मुकाबला कीजिए। अगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार तय है। फिर मोदी जी और उनके सहयोगियों की जांच करवा लेना। 

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि अडाणी के पास जो पैसा है वह प्रधानमंत्री का है। विपक्ष की एकता से मोदी सरकार में खलबली मची हुई है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के घरों पर छापे मारकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

वहीं सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके परिवार को थाने में मैंने कई बार छुड़वाया है। यदि संजीव बालियान में हिम्मत है तो वो पार्टी छोड़कर सरवाइव कर दिखाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?