हालात

डीके शिवकुमार केस में ED को ‘सुप्रीम’ झटका, याचिका खारिज, कोर्ट ने फटकारा, कहा- चिदंबरम की दलील न करें कॉपी-पेस्ट

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस नरीमन ने ईडी को फटकार भी लगाई है। जस्टिस नरीमन ने ईडी से कहा कि ईडी अपने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को पढ़ने के लिए कहे। कोर्ट ने कहा कि हमारे फैसलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को मनी लाउंड्रिंग में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट से डीके शिवकुमार को मिली जमानत को चैलेंज किया गया था।

सुनवाई के दौरान जस्टिस नरीमन ने ईडी को फटकार भी लगाई है। जस्टिस नरीमन ने ईडी से कहा कि ईडी अपने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को पढ़ने के लिए कहे। कोर्ट ने कहा कि हमारे फैसलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप डीके शिवकुमार केस में पी चिदंबरम की दलील पेश कर रहे हैं, जो कि कॉपी-पेस्ट है और इसमें बदलाव भी नहीं किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने डीके शिवकुमार की याचिका पर ईडी को नोटिस दिया कि वह उनके खिलाफ एफआईआर को खारिज करें।

दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद डीके शिवकुमार 23 अक्टूबर को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत विदेश न जाने का भी निर्देश दिया है। शिवकुमार को मनी लाउंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर ईडी ने कई दिनों तक पूछताछ की थी। फिलहाल ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा डीके शिवकुमार को जमानत देने पर आपत्ति जताई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Nov 2019, 12:11 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!