हालात

UP: पीलीभीत में छिपा है फरार अमृतपाल सिंह? फुटेज गायब मिलने से जांच के घेरे में ये गुरुद्वारा

फरार 'वारिस पंजाब दे' नेता अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह से जुड़े मामले की जांच कर रही पुलिस टीम मामले की जांच करने रविवार को पीलीभीत पहुंची थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

UP के पीलीभीत का मोहनापुर गुरुद्वारा अब पुलिस की नजर में है। 25 मार्च की शाम तक के गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज गायब हो गए हैं। फरार 'वारिस पंजाब दे' नेता अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह से जुड़े मामले की जांच कर रही पुलिस टीम मामले की जांच करने रविवार को पीलीभीत पहुंची।

गुरुद्वारा में एक कारसेवक (स्वयंसेवक) जोगा सिंह को 28 मार्च को पंजाब में फगवाड़ा के पास पाए गए एक लावारिस वाहन की बरामदगी के बाद 30 मार्च को लुधियाना में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने ड्राइवर गुरवंत सिंह को 29 मार्च को होशियारपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने यह भी पाया कि निगरानी कैमरों ने 26 मार्च से रिकॉडिर्ंग फिर से शुरू कर दी। उस तारीख के बाद रिकॉर्ड किए गए फुटेज में, उत्तराखंड नंबर प्लेट वाला वाहन पीलीभीत में बाधपुरा गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत, देखा गया था। वाहन को गुरुद्वारा परिसर के अंदर पार्क किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो