
बिहार में शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को शुक्रवार को राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में सातवें चरण की शिक्षक भर्ती जल्द ही होने जा रही है। उन्होंने कहा कि महीने भर के अंदर सातवें चरण की शिक्षक बहाली की नियोजन नियमावली जारी कर दी जाएगी।
Published: undefined
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बिहार शिक्षक बहाली पर शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि जल्द सातवें चरण की नियुक्ति होने जा रही है। साल 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं, महीने भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी। सारी मेधा सूची, योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पहले 9000 इकाई थी, अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। ऐसे में किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
Published: undefined
गौरतलब है कि राज्य के लाखों युवा लंबे समय से सातवें चरण की शिक्षक बहाली शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके खिलाफ वे कई बार पटना में उग्र प्रदर्शन भी कर चुके हैं, जिसमें पुलिस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल भी हुए हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर राज्य के सत्ता पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी भी जमकर होती रहती है।
Published: undefined
यहां बता दें कि बिहार में छठे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनडीए की सरकार में ही सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू होनी थी, जिसे लेकर तब की सरकार ने कई बार आश्वासन दिया गया था। इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी। इसके बाद भी अभ्यर्थियों को इसे लेकर अब तक आश्वासन ही मिला है, लेकिन अब शिक्षा मंत्री के इस बयान से फिर उम्मीद जगी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined