हालात

शर्मनाक! हरियाणा के हिसार में होमवर्क नहीं करने पर मासूम बच्ची का मुंह काला कर स्कूल में घुमाया, लोगों में गुस्सा

हरियाणा के हिसार के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा को सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रताड़ित किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मासूम बच्चों के चेहरों पर कालिख पोतकर उन्हें बाकी कक्षाओं में घुमाकर शर्मिंदा किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के हिसार में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की 2 बच्चियों समेत 7 बच्चों को सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। वैसे घटना तो शुक्रवार की है, लेकिन मामले ने तब तूल पकड़ लिया है। खबरों के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मासूम बच्चों के चेहरों पर कालिख पोतकर उन्हें बाकी कक्षाओं में घुमाकर शर्मिंदा किया गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना का तब पता चला जब बच्ची डरी-सहमी घर आई। हमने पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में हमें बताया।

वहीं पुलिस ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद, हमने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3 के तहत स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब हमने सोमवार को स्कूल का दौरा किया, तो हमने स्कूल के गेटों को बंद पाया।”

मासूम बच्चों के साथ प्रताड़ना की खबर जब फैली तो स्थानीय लोगों के साथ-साथ अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति गुस्सा फैल गई। एक छात्रा के पिता ने कहा, “चूंकि पूरा स्कूल परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, इसलिए हमने पुलिस को सबूत इकट्ठा करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए फुटेज की जांच करने को कहा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Dec 2019, 9:51 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा