हालात

बारिश के कहर से संभलते तमिलनाडु को झटका, मौसम विभाग ने फिर की भारी वर्षा की भविष्यवाणी

आईएमडी की भविष्यवाणी को देखते हुए अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, समेत आपदा और बचाव कर्मियों ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। सीएम स्टालिन ने जमीनी हालात का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता भी की।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में हाल ही में भारी बारिश के कहर के बाद हालात अभी सामान्य भी नहीं हुए कि मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने गुरुवार को चेन्नई और उससे सटे जिलों तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक भारी बारिश से कुछ जगहों पर 20.4 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

Published: undefined

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र एक संबद्ध चक्रवाती सर्कुलेशन के साथ बारिश लाने वाले क्षेत्र में बना हुआ है। यह पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इससे गुरुवार को दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर बारिश हो सकती है।

Published: undefined

इस बीच, चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में बुधवार दोपहर को मध्यम से भारी बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। एक निजी फर्म में आईटी पेशेवर सरवनकुमार ने बताया, "हम धीरे-धीरे पहले की बारिश से उबर रहे हैं और अडयार में मेरा पड़ोस अभी भी पानी से भरा हुआ है। आज दोपहर से वातावरण में बादल छाए हुए हैं और यहां अंधेरा है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में एक बार और भारी बारिश हो सकती है।"

Published: undefined

आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि बुधवार रात तक चेन्नई और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है और पुडुचेरी तक फैल सकती है। इसे देखते हुए अग्निशमन और बचाव कर्मियों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में जमीनी स्तर की स्थिति का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ईरान का बड़ा पलटवार! बहरीन-कुवैत-जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: US का ईरान पर फिर हमला, जवाब में तेहरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना, होर्मुज फिर किया बंद

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः धार्मिक त्यौहार बने नफरत फैलाने के औजार, आखिर ये सांप्रदायिकता हमें कहां ले जाएगी?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप की धमकी, ईरान ‘समझौते पर बातचीत करने में काफी समय लगा रहा’ और अब उसे कीमत चुकानी होगी

  • ,
  • पूर्व नौकरशाहों ने NTA और CBSE विवाद पर सरकार को घेरा, गहन समीक्षा के साथ प्रधान के इस्तीफे की मांग की