हालात

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, बीजेपी सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल

राजस्थान के चुरू से लोकसभा सदस्य राहुल कस्वां ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी से पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की लिस्ट में अब राहुल कस्वां का भी नाम जुड़ गया है। राजस्थान के चुरू से लोकसभा सदस्य राहुल कस्वां ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खड़गे ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

बीजेपी द्वारा लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद कस्वां ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार.....मेरे परिवारजनो! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।"

इससे पहले कस्वां ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘आखिर मेरा गुनाह क्या था…? क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैं मेहनती नहीं था? क्या मैं निष्ठावान नहीं था? क्या मैं दागदार था? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी?’’

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गत दो मार्च को राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ चार केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा