हालात

तेलंगाना BJP को झटका, पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे ने ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

विक्रम गौड़ पार्टी में उचित स्थान न मिलने से निराश थे। इस्तीफे के ऐलान के साथ उन्होंने लिखा कि जमीन पर सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद उन्हें पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तेलंगाना बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे विक्रम गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के रहने वाले युवा नेता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजा है।

बताया जा रहा है कि विक्रम गौड़ पार्टी में उचित स्थान न मिलने से निराश थे। इस्तीफे के ऐलान के साथ उन्होंने लिखा कि जमीन पर सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद उन्हें पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई।

उन्होंने कहा कि वह गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से टिकट के इच्छुक थे लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने राजा सिंह का निलंबन रद्द कर उन्हें टिकट दे दिया। युवा नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले भी पार्टी उनके जैसे नेताओं की चिंताओं को दूर करने में विफल रही। उन्होंने लिखा, "राज्य स्तर पर बीजेपी सत्ता के लिए प्रयासरत नहीं दिख रही है और पार्टी के दृष्टिकोण और रणनीति में स्पष्टता की कमी है।"

आपको बता दें, अटकलें है कि विक्रम गौड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विक्रम गौड़ 2020 में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। विक्रम गौड़ के पिता मुकेश गौड़ हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के जाने-माने नेता थे।

पिछड़े वर्ग समुदाय से आने वाले, मुकेश गौड़ 1989 और 2004 में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुने गए। उन्होंने 2007 से 2009 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। मुकेश गौड़ का 2019 में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए