हालात

यूपी के सुलतानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के सुलतान पुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज के निवासी आजाद की पत्नी जरीना (45) और घर के अन्य सदस्य बुधवार रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो बिस्तर पर जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया है। उसे सूचना दे दी गई और वह वापस आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर सबूत जुटाए गए हैं और परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब