हालात

सिद्धरमैया का दावा- BJP ने कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश की, 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि इस पेशकश को हमारे किसी भी विधायक ने स्वीकार नहीं किया। इसलिए उन्होंने किसी भी तरह से इस सरकार को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसीलिए वे ऐसा (झूठे मामले दर्ज कराना) कर रहे हैं।

सिद्धरमैया का दावा- BJP ने कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश की, विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई
सिद्धरमैया का दावा- BJP ने कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश की, विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई फोटोः सोशल मीडिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बड़ा दावा करते हुए कहा विपक्षी बीजेपी ने उनकी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी विधायक ने यह पेशकश स्वीकार नहीं की जिसकी वजह से बीजेपी अब उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है।

मैसुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘सिद्धरमैया सरकार को किसी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने (बीजेपी ने) 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की। उनके पास इतना पैसा कहां से आया? क्या पूर्व मुख्यमंत्रियों बी. एस. येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, विपक्ष के नेता आर अशोक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने नोट छापे?’’

सिद्धारमैया ने यह आरोप मैसुरु जिले के टी नरसीपुरा विधानसभा क्षेत्र में 470 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद लगाए। सिद्धरमैया ने कहा कि यह सब ‘रिश्वत का पैसा’ था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की।’’

कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘लेकिन इस पेशकश को हमारे किसी भी विधायक ने स्वीकार नहीं किया। इसलिए उन्होंने किसी भी तरह से इस सरकार को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसीलिए वे ऐसा (झूठे मामले दर्ज कराना) कर रहे हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध