हालात

SIR: तमिलनाडु में ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 1 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, गुजरात में भी 73 लाख वोटर्स के नाम हटे

चुनाव आयोग ने बताया कि एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोट कर दी गई है। आयोग के अनुसार, हटाए गए वोटर्स की लिस्ट भी कारणों के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है।

SIR: तमिलनाडु में ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 1 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, गुजरात में भी 73 लाख वोटर्स के नाम हटे
SIR: तमिलनाडु में ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 1 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, गुजरात में भी 73 लाख वोटर्स के नाम हटे फोटोः सोशल मीडिया

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। तमिलनाडु में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं, जबकि गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोट कर दी गई है। आयोग के अनुसार, हटाए गए वोटर्स की लिस्ट भी कारणों के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है।

Published: undefined

तमिलनाडु में 97 लाख लोगों के नाम हटाए गए

चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं। अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए है और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी। डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि ऐसे मतदाता जो एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट करने वाले वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है।

Published: undefined

गुजरात में 73 लाख से ज्यादा नाम कटे

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को गुजरात में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दिया। इसमें लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या पहले के 5.08 करोड़ के मुकाबले अब 4.34 करोड़ रह गई है। गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए। राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

Published: undefined

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरीत शुक्ला ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान, मसौदा मतदाता सूची से कुल 73,73,327 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। सीईओ कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा मतदाता सूची से जिन श्रेणियों के मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, उनमें मृत मतदाता (18,07,278), अनुपस्थित मतदाता (9,69,662), स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाता (40,25,553), दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाता (3,81,470) और अन्य (1,89,364) शामिल हैं।

जिन वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आधार प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए