हालात

दिशा सालियान मौत मामला: BJP विधायक नीतेश राणे को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतेश राणे से कहा कि उनके पास दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियन की मौत के बारे जो भी जानकारी भी है, वह उसे उसके साथ साझा करें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने एसआईटी की ओर से राणे को पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि राणे से जांच अधिकारी के सामने पेश होने और दिशा सालियान के बारे में जानकारी, यदि उनके पास हो तो, साझा करने को कहा गया है।

अधिकारी ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘‘राणे अपने समय और सुविधा के हिसाब से आ सकते हैं और उनसे मालवणी थाने आने से पहले आधव को कॉल करने को कहा गया है।’’

पुलिस के मुताबिक दिशा सालियान (28) ने मलाड में एक ऊंची इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पिछले साल दिसंबर में एसआईटी गठित की गयी थी।

दिशा सालियान की मौत के कुछ दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने मकान में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां