हालात

अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि, हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य पूरा

विमान हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त चुनौती बनी हुई है। इसके लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 265 शव रखे गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश सदमे में है। गुरुवार दोपहर करीब देढ़ बजे लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

265 लोगों की मौत की पुष्टि

हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता विजय रूपाणी भी शामिल हैं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जिंदा बच पाया। हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य अब पूरा हो चुका है।

मृतकों की शिनाख्त बनी चुनौती

विमान हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त चुनौती बनी हुई है। इसके लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 265 शव रखे गए हैं।

विमान हादसे की जांच शुरू

विमान हादसे की दो स्तरों पर जांच शुरू हो गई है, जिसमें एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति शामिल है। ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

जांच में अमेरिका करेगा सहयोग

एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान हादसे की जांच में अमेरिका भी भारत की मदद करेगा। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि वह एक विशेषज्ञ जांच दल भारत भेज रहा है, जो भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के साथ मिलकर हादसे की जांच में सहयोग करेगा। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला