हालात

मुंबई पुलिस ने सोनम कपूर और दलकीर सलमान को ट्विटर पर फटकारा, कहा, ‘रील लाइफ’ में भी इसकी इजाजत नहीं

मुंबई पुलिस ने सोनम कपूर के वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आपसे सहमत हैं। यह एक ‘वीयरडो’ है, ऐसे स्टंट्स से आप अपने साथी चालकों की जिंदगी को भी खतरे में डालने का प्रयास कर रहे हैं। हम ‘रील लाइफ’ में भी इसकी इजाजत नहीं दे सकते।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, उनके को स्टार दलकीर सलमान और मुंबई पुलिस के बीच सोशल मीडिया पर जमकर तकरार हुई। हालांकि बाद सोनम कपूर ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद भी कहा। बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच दलकीर सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो कार का हैंडल छोड़कर स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में सोनम कपूर अपने को स्टार दलकीर सलमान को ‘वीयरडो’ कहते हुए सुनाई दे रही हैं।

इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, “सोनम कपूर हम आपसे सहमत हैं। यह एक 'वीयरडो’ है, ऐसे स्टंट्स से आप अपने साथी चालकों की जिंदगी को भी खतरे में डालने का प्रयास कर रहे हैं। हम ‘रील लाइफ’ में भी इसकी इजाजत नहीं दे सकते।”

इसके बाद सोनम कपूर ने अपने साथी कलाकार का बचाव करते हुए ट्वीट करते हुए कहा, “हम गाड़ी नहीं चला रहे थे। हम एक ट्रक से बंधे हुए थे, जो चल रहा था, लेकिन मुझे खुशी है कि आप लोग चिंतित हैं। मुझे उम्मीद है और मुझे पता है कि आप नियमित रूप से भी समान रुचि दिखाते हैं। ख्याल रखने के लिए शुक्रिया।”

वहीं दलकीर सलमान ने भी ट्वीट किया, “ट्वीट करने से पहले तथ्य जांचे जाते तो मैं इसकी सराहना करता। वास्तव में मुंबई पुलिस ने शूट के दौरान इजाजत और यातायात प्रबंधन के साथ हमारी मदद की और उस पूरे वक्त वह वहां मौजूद थी।”

इस पर मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर सोनम कपूर को जवाब देते हुए लिखा, “हमारे लिए, कोई मुम्बईकर ‘रेगुलर’ नहीं हैं, सभी ‘स्पेशल’ हैं! और हम सभी के बारे में भी उतने ही चिंतित हैं।”

इसके बाद फैंस ने भी सोनम कपूर को आड़े हाथों लिया और उनका ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “अगर अनिल कपूर तुम्हारे पिता नहीं होते तो तुम्हे कोई नहीं जानता।” एक यूजर ने लिखा, “रेगुलर तो मैडम ने ऐसे लिखा है जैसे एलिजाबेथ हो।”

फैंस के ट्रोल के बाद सोनम कपूर ने फिर ट्वीट कर कहा, “मुंबई पुलिस अपना काम कर रही थी और अच्छा काम करती है, उन्हें इस तरह से परेशान मत कीजिए, हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स