हालात

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल संग की पदयात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी पदयात्रा करते हुए
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी पदयात्रा करते हुए 

कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' के 29वें दिन की शुरुआत कर्नाटक में मांड्या ज़िले के बेल्लार से हुई है। पार्टी के लिए आज की यात्रा बेहद खास है। आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। बता दें कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।

सोनिया गांधी के पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला है। सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।

Published: undefined

आपको बता दें, कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं।" इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, "यह देश के लिए गर्व की बात है।"

Published: undefined

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है। वहीं यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 7 सितंबर को इस यात्रा की शुरुआत की गई थी और यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined