
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक सामने आ गई है। सोनिया गांधी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का फर्स्ट लुक साझा किया और इसे लेकर खुशी जाहिर की।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा कि वह इस खास पल को सभी के साथ साझा करके बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह किताब प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने के दर्द और जीवन में अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किताब को पाठकों के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार है।
सोनिया गांधी की यह आत्मकथा 10 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। किताब में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र किया गया है। इसमें इटली में बीते बचपन से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, शादी और भारतीय राजनीति में कदम रखने तक के सफर को शामिल किया गया है।
सोनिया गांधी ने रील शेयर कर कैप्शन में लिखा- सभी को नमस्कार! आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए मैं दिल से आभारी हूं। पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक।
यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने के दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी है। मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए