चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सोनिया गांधी ने इसरो के चीफ डॉ. एस. सोमनाथ को चिट्ठी लिखकर चंद्रयान अभियान सफल होने के लिए बधाई दी।
सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा है कि पिछली शाम को वो बहुत उत्साहित थीं। चंद्रयान 3 अभियान का सफल होना सभी भारतवासियों और खासकर युवाओं के लिए गर्व की बात है। सोनिया गांधी ने चिट्ठी में आगे लिखा कि दशकों से इसरो ने अपनी क्षमता बखूबी बढ़ाई है।
सोनिया गांधी ने लिखा है कि इसरो का नेतृत्व बहुत नामचीन लोगों ने किया है। जो भी वैज्ञानिक इसरो में काम करते हैं, वे सामूहिक दायित्व का पालन करते हैं। सोनिया ने लिखा कि इसरो ने 1960 के दशक के शुरुआती दिनों से ही खुद के दम पर काम करना शुरू किया और इससे तमाम शानदार सफलताएं संगठन ने हासिल की हैं। सोनिया गांधी ने चंद्र अभियान की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined