हालात

अखिलेश-जयंत चौधरी के कार्यक्रम में चले थप्पड़, जबरन होटल में घुस रहे सपा कार्यकर्ता को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी चुनाव को लेकर प्रचार में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के एक कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

हालात बिगड़ने पर अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और समर्थकों की ही पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि सपा मुखिया की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जब वो नहीं माने तो सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए बाद में कार्यक्रम वाली जगह का गेट बंद करना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर:राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया पर्दाफाश

  • ,
  • ओडिशा पेपर लीक को लेकर जयराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ करने से समस्या का समाधान नहीं होगा