हालात

दिल्ली के बाद दिली लेह-लद्दाख की धरती, 5.7 तीव्रता का आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई और इसका केंद्र 36.71° उत्तर और 74.32° पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई 171 किलोमीटर रही।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोमवार को लेह-लद्दाख क्षेत्र में सुबह 11:51 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई और इसका केंद्र 36.71° उत्तर और 74.32° पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई 171 किलोमीटर रही। हालांकि, इस भूकंप के कारण किसी तरह के हताहत या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले आज सुबह दिल्ली में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। दोनों भूकंपों के बारे में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके लगते ही लोग अचानक डर गए और कुछ लोग गिर पड़े। जो लोग इमारतों या घरों के अंदर थे, वे बाहर निकल आए। हर तरफ हलचल मच गई, लेकिन फिर भी किसी गंभीर नुकसान की खबर नहीं आई। प्रशासन ने स्थिति की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञान के दृष्टिकोण से, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी क्षेत्र भूकंप के जोन 4 और 5 में आते हैं, यानी ये क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील हैं। टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल के कारण इस क्षेत्र में भूकंप के झटके अक्सर महसूस होते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले