
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत-बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ये श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और अन्य शहरों से आए लगभग 150 तीर्थयात्रियों के एक बड़े समूह का हिस्सा थे।
Published: undefined
इससे पहले मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया था कि सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल ने चार और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बताया जा रहा है कि नौका में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगभग 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है।
Published: undefined
यह घटना शुक्रवार दोपहर को मथुरा के प्रसिद्ध केसी घाट के पास यमुना नदी में घटी, जब श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव पलट गई। जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ जब लुधियाना के लगभग 30 लोग दो नावों में नदी की सैर कर रहे थे। तभी एक नाव पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गया और उस पर सवार लोग डूबने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि तेज हवाओं के कारण नौका बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी, फिर उसकी गति बढ़ गई और वह एक पुल से टकरा गई, इसके बाद नौका पलट गई। यह दुर्घटना केसी घाट के पास तब हुई, जब नौका गहरे पानी में जाने के बाद एक तैरते हुए पोंटून (पीपा पुल का एक हिस्सा) से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल को हाल ही में हटा दिया गया था, जिससे नदी में कुछ पोंटून खुले रह गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं में से एक पोंटून से टकराने के कारण नौका पलटी।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया, "अब तक कई लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि तलाशी अभियान जारी है।" उन्होंने आगे कहा कि घटनास्थल पर पुलिस, जिला प्रशासन और गोताखोरों की कई टीमें तैनात की गई हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है और उन्हें खोजने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और बचे हुए लोगों के लिए राहत और चिकित्सा सहायता को प्राथमिकता दे रहे हैं। डीएम और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Published: undefined
इसी बीच, हादसे के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों और आम लोगों को मदद मिल सके। वृंदावन स्थित केशी घाट के निकट यमुना नदी में हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया गया है। इसके साथ ही, किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417512, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9012881919/ 9454417583 और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined