हालात

यूपी के बागपत में दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हुए दारोगा को आखिर काटनी पड़ी दाढ़ी, हुए बहाल

अभी इसी सप्ताह दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हुए यूपी के बागपत में एक थाने में तैनात दारोगा को बहाल कर दिया गया है। दारोगा ने दाढ़ी काट ली और क्लीन शेव होकर एसपी के सामने पेश हुए। इसके बाद उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मुसलमान सब-इंस्पेक्टर को बिना परमीशन दाढ़ी रखने पर अनुशासनहीनता के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिस पर काफी विवाद हो रहा था और लोगों ने इसे निजी स्वतंत्रता पर आघात करार दिया था। इंस्पेक्टर इंतेसार अली को सस्पेंड करने वाले पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का कहना था कि उन्होंने ये कार्रवाई क़ानून के दायरे में रहकर की है। जबकि सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली का कहना था कि उन्होंने पिछले साल नवबंर में ही दाढ़ी रखने के लिए इजाज़त मांगी थी जो उन्हें नहीं मिली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ज़रूरत पड़ने पर वो अदालत भी जाएंगे।

लेकिन शनिवानर को उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें वे क्लीन शेव होकर एसपी को सैल्यूच कर रहे हैं। साथ ही खबर आई कि उनका सस्पेंशन भी वापस ले लिया गया है।

सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को दाढ़ी रखने पर निलंबित किए जाने की कार्रवाई पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए यूपी पुलिस पर धर्म से प्रेरित होकर पक्षपात करने के आरोप लगाया था। लेकिन एसपी अभिषेक सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुे कहा था कि इस तरह के सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा था कि, "यूपी पुलिस एक अनुशासित फ़ोर्स है, बाग़पत ज़िले में पुलिस फ़ोर्स के कमांडिंग ऑफ़िसर के तौर पर अनुशासन का पालन कराना मेरी ज़िम्मेदारी है, सब-इंस्पेक्टर को दाढ़ी काटने के लिए नोटिस दिया गया था। उन्होंने नोटिस को नज़रअंदाज़ किया जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, AI में हमें बदनाम करने की कोशिश

  • ,
  • महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख तो महाराष्ट्र 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई पर लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब