हालात

झारखंड: तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में 6 आरोपियों को हाई कोर्ट से मिली जमानत, तबरेज के घर वाले हैरान!

आरोपियों के वकील ने हाई कोर्ट से कहा कि 18 जून, 2019 को चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सीजेएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। वकील ने कहा यह मामला हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है। ऐसे में इन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के सरायकेला में हुई तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में हाई कोर्ट से 6 आरोपियों को जमानत मिल गई है। जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनके नाम, भीमसेन मंडल, चामू नायक, महेश महली, सत्यनारायण नायक, मदन नायक, विक्रम मंडल हैं। सुनवाई के दौरान आरपियों के वकील एके साहनी ने कोर्ट से कहा कि तबरेज अंसारी मामले में इनका नाम प्राथमिकी में नहीं है और न ही नामजद आरोपित पप्पू मंडल ने पुलिस को दिए अपने बयान में इनका नाम लिया है।

आरोपियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि 18 जून, 2019 को चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सीजेएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 22 जून को उसकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान सरायकेला के सदर अस्पताल में तबरेज की मौत हो गई थी। वकील ने कहा कि ऐसे में यह हिरासत में हुई मौत से जुड़ा मामला है। ऐसे में इन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

सुनवाई के दौरान तबरेज अंसारी के परिजनों की ओर से कोर्ट में पेश वकील ने आरोपियों की जमानत का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि तबरेज अंसारी से मारपीट की घटना में यह सभी लोग शामिल थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 6 आरोपियों को जमानत दे दी।

ये है पूरा मामला:

झारखंड के सरायकेला में 17 जून को तबरेज अंसारी पर भीड़ ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब वे अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। चोरी के शक में भीड़ ने तबरेज अंसारी को खंभे से बांध दिया था और जमकर पिटाई की थी। भीड़ ने उनके साथ कई घंटों तक मारपीट की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल तबरेज को जिला अस्पताल लेकर गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को इस बात की मंजूरी दे दी थी कि वे तबरेज को ले जा सकते हैं। चार दिन बाद जब तबरेज अंसारी की हालत बिगड़ गई तो उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?