हालात

तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख कैश समेत कीमती सामान चोरी! पीए पर दर्ज कराई शिकायत

तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर, iPhone, ड्रोन और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पटना में शिकायत दर्ज कराई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप का दावा है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं।

Published: undefined

अलमारी की जांच के दौरान हुआ चोरी का पता

तेज प्रताप यादव के अनुसार, 22 जून को जब उन्होंने अपनी अलमारी की जांच की तो उन्हें सामान गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि चोरी की घटना में नकदी के साथ-साथ कई मूल्यवान वस्तुएं भी गायब हुई हैं।

शिकायत के मुताबिक, 20 लाख रुपये नकद के अलावा दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और चार नए ड्रोन चोरी हुए हैं। इसके साथ ही चार iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक MacBook लैपटॉप और एक Lenovo लैपटॉप भी गायब बताए गए हैं।

Published: undefined

पीए मोतीलाल राय पर आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है। मोतीलाल राय बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले बताए गए हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला चर्चा में है।

Published: undefined

हाल के राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में

बिहार में पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। तेज प्रताप यादव स्वयं भी महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

इसी बीच, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि आकाश यादव और उनके परिवार के सदस्य उनकी तथा उनके पिता लालू प्रसाद की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined