हालात

अबकी बार भारीभरकम सरकार: कुल 77 मंत्री, चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश से पीएम और रक्षामंत्री समेत 14 मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अब उत्तर प्रदेश से रिकॉर्ड 14 मंत्री हो गए हैं। मोदी खुद भी उत्तर प्रदेश से ही सांसद हैं। इस तरह सरकार के कुल 77 मंत्रियों में उत्तर प्रदेश का वर्चस्व हो गया है। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में विशालकाय टीम को शामिल किया गया। 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई। इस कैबिनेट विस्तार की खास बात यह रही कि मोदी सरकार का मंत्रिमंडल काफी भरभरक होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के वर्चस्व वाला हो गया। मोदी सरकार में अब उत्तर प्रदेश से 14 मंत्री हो गए हैं। प्रधानमंत्री को जोड़ं तो संख्या 15 पहुंच जाती है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल लोकसभा में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के 62 सांसद हैं जबकि राज्यसभा में 22 सांसद हैं। इस तरह अकेले उत्तर प्रदेश से बीजेपी के 84 सांसद हैं। इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल (एस) के भी दो सांसद सरकार के साथ हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश से इतनी बड़ी संख्या में मंत्रियों को शामिल का गया है। जाहिर है अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसे बीजेपी की राजनीतिक चाल ही कहा जाएगा।

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। इसके अलावा चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पांडेय, अमेठी से स्मृति ईरानी, गाजियाबाद से सांसद जनरल वी के सिंह मुख्य नाम हैं। वहीं अपनादल की अनुप्रिया पटेल, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, लखीमपुर सांसद पंकज चौधरी, जालौन सांसद भानुप्रताप वर्मा और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!