साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये सूर्य ग्रहण भारत में विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न आकार में दिखाई दे रहा है।गुजरात के अहमदाबाद से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। यहां सूर्य पर चंद्रमा की छाया को पड़ते देखा जा सकता है। सूर्य ऊपर की तरफ से थोड़ा कटा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, वो कटा हुआ नहीं बल्कि चांद की छाया है।
महाराष्ट्र में सूर्य ग्रहण इस तरह दिखाई दे रहा है।
राजधानी दिल्ली से भी ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। दिल्ली में बादलों की वजह से ग्रहण पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है पर चंद्रमा की हल्की छाया सूर्य पर देखी जा सकती है।
नोएडा से भी ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। इसमें सूर्य वलयाकार नजर आ रहा है।
जम्मू-कश्मीर में सूर्य ग्रहण इस तरह दिखाई दिया।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण का ऐसा नजारा दिखाई दिया कि आसमान में अंधेरे के बीच में सूरज दिखाई दिया। जिसकी किरणों की चमक स्टार के रूप में दिखाई दीं।
गौरतलब है कि सूर्यग्रहण को कभी भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसका कारण यह है कि सूर्यग्रहण के समय सूर्य से पराबैंगनी किरणें निकलती हैं जो आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं। इन पराबैंगनी किरणों से आंखों को नुकसान होने की अधिक संभावना रहती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए