
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव और देवी पार्वती के ‘अर्द्धनारीश्वर’ स्वरूप को दर्शाती एक मूर्ति की तस्वीर साझा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ‘‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी’’ हैं तथा उन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझ रहा हूं, यह बात उतनी ही स्पष्ट होती जा रही है।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी हैं और उन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।’’
राहुल गांधी ने एलिफेंटा की गुफाओं की एक मूर्ति की तस्वीर साझा की, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती के संयुक्त स्वरूप को ‘अर्धनारीश्वर’ के रूप में दर्शाया गया है। अर्धनारीश्वर हिंदू धर्म के एक ऐसे देव स्वरूप हैं, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती एक ही शरीर के आधे पुरुष और आधे स्त्री रूप में विराजमान हैं।
राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘एक सच्चे हिंदू के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।’’
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए