हालात

पीवी सिंधु से एकतरफा प्यार करने वाले बुजुर्ग ने शादी करने की जताई इच्छा, कहा- नहीं मानी तो कर लूंगा अपहरण

अपने खिलाड़ियों के लिए फैंस की दीवानगी के किस्से कई सामने आए होंगे, लेकिन अब एक खिलाड़ी के लिए एक आदमी की दीवानगी की ऐसी खबर आ रही है कि जिसे सुनकर आप सन्न हो जाएंगे। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पीवी सिंधु से शादी करने की बात कही है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती है। ऐसा ही उदाहरण तमिलनाडु में देखने को मिला है। जहां बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु के प्यार में पागल एक 70 साल के बुजुर्ग ने शादी करने का प्रस्ताव रखा है। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने शादी करने का याचिका लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंच गया। शादी की इच्छा रखने वाले बुजुर्ग का नाम मलायसामी है और रामनाथपुरम के रहने वाले हैं।

Published: undefined

दरअसल, तम‍िलनाडु के रामनाथपुरम ज‍िले में रहने वाले 70 साल के मलयसामी ने ज‍िला कलेक्ट्रट कार्यालय में एक याच‍िका दी है। याच‍िका में कहा गया है क‍ि वह बैडम‍िंटन स्टार पीवी स‍िंधु से शादी करना चाहते हैं। यही नहीं मलायसामी का कहना है कि अगर उसकी शादी सिंधु से नहीं और उसकी शादी के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए तो वह सिंधु को अगवा कर लेगा।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, जन सुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे मलायसामी ने बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और खुद की तस्वीर के साथ एक पत्र देते हुए जिला कलेक्टर से सिंधु से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उसने दावा किया कि वह 70 साल का नहीं बल्कि सिर्फ एक 16 साल का लड़का है, जो 4 अप्रैल 2004 को पैदा हुआ था।

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि वह सिंधु के करियर में वृद्धि से बेहद प्रभावित है और अब वह उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहता है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, ईरान ने कुवैत-बहरीन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

  • ,
  • ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका का दावा- होर्मुज आ रहे चार ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया

  • ,
  • राजेश एक्सपोर्ट्स के 15 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा, ईडी कब नींद से जागेगीः पवन खेड़ा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद

  • ,
  • ममता बनर्जी ने टीएमसी में व्यापक संगठनात्मक फेरबदल किया, वफादारों, अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया