हालात

हाथरस पीड़िता के परिवार का दर्द आया सामने, राहुल गांधी ने देश के लिए जारी किया वीडियो

राहुल गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत जरूरी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप और हत्या की शिकार पीड़िता के परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी किया है। वीडियो में पीड़ित परिवार ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों को बयान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार पर हुए अत्याचार के बारे में हर देशवासी को जानना बेहद जरूरी है।

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है।'

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर को दिन भर उत्तर प्रदेश पुलिस-प्रशासन से जूझते हुए देर शाम हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे थे। प्रियंका गांधी को अपने घर पर देखते ही पीड़िता की मां उनके गले लिपटकर रोने लगी थीं। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मृतका के माता-पिता और भाइयों से काफी देर तक बात की। इस दौरान परिवार ने अपने साथ हुई एक-एक घटना का जिक्र किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि परिवार आखिरी बार अपनी बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाया। प्रियंका ने कहा कि परिवार इस घटना की न्यायिक जांच और जिलाधिकारी को हटाना चाहता है और अपनी सुरक्षा चाहता है। कांग्रेस महासचिव ने साथ ही कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लड़ेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • यूथ कांग्रेस ने संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करने को बताया साजिश, पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान