हालात

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की जरूरत: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करना जरूरी है।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों ने अपने लिए एक मुख्यमंत्री और सरकार को चुना है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास कोई अधिकार नहीं है।

चिदंबरम ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करना जरूरी है।

Published: undefined

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(बैठक में) निर्वाचित मुख्यमंत्री मौजूद नहीं हैं। उन्हें आमंत्रित किया गया था या नहीं, मुझे नहीं पता। जम्मू-कश्मीर से जुड़े कानून के तहत पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था एलजी (उप राज्यपाल) के लिए आरक्षित विषय हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों ने अन्य चीजों के अलावा अपनी सुरक्षा के लिए एक मुख्यमंत्री और सरकार को चुना है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास कोई अधिकार नहीं है। चिदंबरम ने कहा कि यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर को आधा राज्य बताया जाता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करना जरूरी है। उप राज्यपाल सिन्हा ने बुधवार को घाटी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सुरक्षा ऑडिट करने, महत्वपूर्ण स्थानों पर चौबीस घंटे नाके लगाने, रात में गश्त और निगरानी का निर्देश दिया। सिन्हा ने यहां राजभवन में एक बैठक में कश्मीर संभाग के लिए सुरक्षा समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

Published: undefined

यह बैठक रविवार को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक सुरंग के निर्माण में शामिल श्रमिकों पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद हुई। इस हमले में एक स्थानीय चिकित्सक और छह प्रवासी मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस बर्बर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर