हालात

राजस्थान के इन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, मौमस विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट, रहें सावधान!

विभाग ने बताया कि गुरुवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अति भारी बारिश, जबकि जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मौसम विभाग ने राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में आज मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जाताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और इसके आसपास के इलाके में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और इसके प्रभाव की वजह से आगामी एक हफ्ते में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।

आज कहां भारी बारिश की है संभावना?

विभाग ने बताया कि गुरुवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अति भारी बारिश, जबकि जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी तीन-चार दिनों में कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश जारी रहने और शेष भागों में ज्यादातर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश होने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश दर्ज की गई?

वहीं, गुरुवार सुबह तक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के शेरगढ़ में 97 मिलीमीटर हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?