हालात

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वाड की टीम मौजूद

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि एक दमकल गाड़ी को भी मौके पर भेजा गया है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक गेट पर शनिवार को एक लावारिस बैग मिला जिसके बाद बम निरोधक दस्ते तथा श्वान दस्तों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि एक दमकल गाड़ी को भी मौके पर भेजा गया है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह सात बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली कि स्टेशन के गेट नंबर आठ पर एक लावारिस बैग पड़ा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इससे संदेह पैदा हुआ और हमने घटनास्थल पर एक दमकल गाड़ी भेजी।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते घटनास्थल पर मौजूद हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म