हालात

इंदौर में मौतें नहीं, हत्याएं हुईं, विजयवर्गीय का इस्तीफा और महापौर पर FIR दर्ज होना चाहिए: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की और कहा कि महापौर पर एफआईआर होना चाहिए। जो अधिकारी इसमें शामिल हैं उन पर भी एफआईआर होना चाहिए। इसके साथ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए।

इंदौर में मौतें नहीं, हत्याएं हुईं, विजयवर्गीय का इस्तीफा और महापौर पर FIR दर्ज होना चाहिए: जीतू पटवारी
इंदौर में मौतें नहीं, हत्याएं हुईं, विजयवर्गीय का इस्तीफा और महापौर पर FIR दर्ज होना चाहिए: जीतू पटवारी फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस ने एक बार फिर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन मौतों को सीधे तौर पर हत्या करार दिया है। उन्होंने मांग की इंदौर की घटना के लिए मंत्री विजयवर्गीय का इस्तीफा होना चाहिए और महापौर समेत सभी दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अधिकारियों के सहारे अपने भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है।

Published: undefined

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जो बयान आ रहे हैं, वह पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश है। जहरीला पानी पीने से 15 लोगों की मौत हुई है अगर इसके लिए किसी को दोषी ठहराया जाए तो स्वाभाविक तौर पर इसके लिए सत्ता का अहंकार और भ्रष्टाचार सबसे घातक हथियार है। ये हत्याएं हुई हैं।

Published: undefined

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारियों और महापौर में समन्वय की कमी की बात कहे जाने पर जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी अधिकारियों के सहारे अपने भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है। अधिकारी भी भ्रष्टाचार के हिस्सेदार हैं, बीजेपी नेता अधिकारियों को टारगेट कर रहे हैं, ये अपने पाप को छुपा रहे हैं।

Published: undefined

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की और कहा कि महापौर पर एफआईआर होना चाहिए। जो अधिकारी इसमें शामिल हैं उन पर एफआईआर होना चाहिए। इसके साथ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए। जीतू पटवारी ने इंदौर की जरूरत और विकास पर होने वाले खर्च को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इंदौर जितना टैक्स देता है उसके मुताबिक इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

Published: undefined

वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस ने भी इंदौर की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया है। भोपाल की युवा कांग्रेस इकाई ने इंदौर की घटना के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटे तालाब के गंदे पानी में नाव पर बैठकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले को दूषित पानी पिलाया और उसी पानी में पुतले को डुबाकर विरोध जताया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

  • ,
  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से सोना-चांदी लुढ़के और बजाज फिनसर्व करेगी ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

  • ,
  • खेल: 'बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी' और विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

  • ,
  • दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न: आंधी-तूफान और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'