हालात

'इस दुख में वो अकेले नहीं, मैं उनके साथ हूं', राहुल का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था।

'इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं', राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात (प्रतीकात्मक तस्वीर)
'इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं', राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात (प्रतीकात्मक तस्वीर) फोटोः @INCIndia

  • राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर रहेंगे

  • आदिवासी इलाके में बीमारियों के चलते अपने बच्चों की जान गंवाने वाले परिवारों से मिलेंगे

  •  परिवारों से राहुल गांधी बोले- इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर रहेंगे। जहां वह आदिवासी इलाके में उन परिवारवालों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मलेरिया समेत दूसरी बीमारियों के चलते अपने बच्चों की जान गंवाई है।  

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था।

राहुल गांधी ने बालाघाट दौरे से पहले क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और बीजेपी सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवजा- मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा।''

BJP-RSS पर राहुल का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा, ''इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया- स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नरक जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है। मध्य प्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें बीजेपी-आरएसएस की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती।''

उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं, आपकी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 15 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एश‍ियन गेम्स में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, अब पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल मैच

  • ,
  • Asian Games 2026: श्रीलंका को मात्र 45 रन पर समेट कर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

  • ,
  • IND vs WI ODI: तीसरे वनडे से पहले भारत को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, खेलने को लेकर सस्पेंस

  • ,
  • Asian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में ईशान के नाम बड़ी उपलब्धि, मनीष पांडे का तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

  • ,
  • कर्नाटक: मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सीएम शिवकुमार ने उठाए सवाल, फॉर्म-7 के दुरुपयोग की आपराधिक जांच की मांग