हालात

'अबकी बार रुपया 100 के पार', संजय राउत बोले- बंगाल में खेला करने की तैयारी में व्यस्त हैं मोदी-शाह

संजय राउत ने कहा कि मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में 'खेला' करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की कीमत गिर रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय रुपये की लगातार गिरती कीमत को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि रुपये की कमजोरी देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा गंभीर विषय है, लेकिन इस पर सरकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अबकी बार 100 के पार” जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है और ऐसे समय में सरकार को जवाब देना चाहिए कि रुपये की गिरावट क्यों जारी है।

Published: undefined

खेला करने की तैयारी कर रहे मोदी-शाह

संजय राउत ने आरोप लगाया कि मोदी जी कहाँ हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी कर रहे हैं। मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में 'खेला' करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की कीमत गिर रही है... मोदी जी ने कहा था कि जब रुपये की कीमत गिरती है, तो देश की प्रतिष्ठा भी गिरती है। अब क्या गिर रहा है?..."

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि जब पहले रुपये की कीमत में गिरावट आती थी, तब प्रधानमंत्री खुद कहा करते थे कि इससे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। अब जब रुपये की कीमत लगातार कमजोर हो रही है, तो सरकार इस पर चुप क्यों है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस समय देश की प्रतिष्ठा पर पड़ रहे असर को लेकर सरकार क्या सोच रही है और रुपये को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

संजय राउत ने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है और आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। रुपये की कमजोरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है, क्योंकि इससे बाहर से आने वाली वस्तुएं महंगी हो जाती हैं और घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ने लगती हैं। ऐसे समय में सरकार को राजनीतिक गतिविधियों के बजाय आर्थिक सुधारों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined