हालात

गणतंत्र दिवस बवाल: बुराड़ी हिंसा मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी

11 फरवरी को भी एसआईटी ने बुराड़ी हिंसा के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान गुर प्रकाश, राजेंद्र सिंह और गुरजीत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक और इनके मोबाइल फोन बरामद किए थे।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन (फाइल फोटो)

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसान टैक्टर रैली के दौरान बुराड़ी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुखमीत सिंह, गुरविंदर सिंह हरविंदर सिंह हैं।

Published: 13 Feb 2021, 12:10 PM IST

इससे पहले 11 फरवरी को भी एसआईटी ने बुराड़ी हिंसा के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान गुर प्रकाश, राजेंद्र सिंह और गुरजीत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक और इनके मोबाइल फोन बरामद किए थे। पूरे मामले की जांच जारी है। बुराड़ी हिंसा मामले में अभी तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Published: 13 Feb 2021, 12:10 PM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुकरबा चौक से आउटर रिंग रोड होते हुए आईटीओ की तरफ जाने के दौरान किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल प्रदर्शनकारी बुराड़ी इलाके में रोके जाने पर सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे और उपद्रव किया था। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए थे। इस मामले में बुराड़ी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी मामले में आरोपियों की तस्वीर जारी की है।

Published: 13 Feb 2021, 12:10 PM IST

नेशनल फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट के जरिए क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने हजारों वीडियो की जांच के बाद 25 तस्वीरें जारी की थीं। इसमें एक लाख रुपये के इनामी दीप सिद्धू की तस्वीरें भी जारी की गई थीं। दीप सिद्धू को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हिंसा के बाद से वीडियो के जरिए दीप सिद्धू कई बार सामने आ चुका है। उसने खुद को वीडियो में बेकसूर बताया था। साथ ही जल्द पुलिस के सामने पेश होने की बात कही थी।

Published: 13 Feb 2021, 12:10 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Feb 2021, 12:10 PM IST