हालात

दिल्ली के टिकरी कलां में गैस स्टेशन पर ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में धमाका, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

मृतकों में एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था। दूसरे की पहचान निजामपुर के 32 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। तीनों मृतक सीएनजी पंप के कर्मचारी थे।

दिल्ली के टिकरी कलां में गैस स्टेशन पर ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में धमाका, 3 लोगों की मौत, 3 घायल
दिल्ली के टिकरी कलां में गैस स्टेशन पर ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में धमाका, 3 लोगों की मौत, 3 घायल फोटोः IANS

राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक गैस स्टेशन पर एक ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सभी लोग फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सीएनजी भरने के दौरान सिलेंडर फटा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर बुधवार को ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान उसका सिलेंडर फट गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था। दूसरे मृतक की पहचान 32 वर्षीय सनी निजामपुर के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की है कि तीनों मृतक सीएनजी पंप के कर्मचारी थे।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। आशंका जताई गई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, घायल छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय वे आसपास खड़े थे और इसकी चपेट में आने से घायल हो गए।

विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं

डीएफएस ने बताया कि उसे दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की बड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ेंः 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, "विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।" अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। जांच जारी रहने तक लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ेंः CWC में खड़गे बोले- सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया, हमें ‘शिक्षा-से-रोजगार रोडमैप’ तैयार करना है

  • अर्थतंत्र की खबरें: सोना-चांदी के दाम औंधे मुंह गिरे! और भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद

  • ,
  • CWC में खड़गे बोले- सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया, हमें ‘शिक्षा-से-रोजगार रोडमैप’ तैयार करना है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे