हालात

TMC प्रतिनिधिमंडल ने संदेशखाली का दौरा किया, शिकायतों के निवारण के लिए मांगा समय

संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संदेशखाली का यह चौथा दौरा है।

TMC प्रतिनिधिमंडल ने संदेशखाली का दौरा किया, शिकायतों के निवारण के लिए मांगा समय
TMC प्रतिनिधिमंडल ने संदेशखाली का दौरा किया, शिकायतों के निवारण के लिए मांगा समय फोटोः सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल के चर्चित संदेशखाली का दौरा किया और उन ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं जो पार्टी के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए कुछ समय की मांग की।

राज्य की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक और सुजीत बोस की सदस्यता वाले प्रतिनिधिमंडल ने बरमाजुर क्षेत्र का दौरा किया, जहां हाल ही में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा। राज्य के मंत्रियों ने संदेशखाली में ग्रामीणों से अपनी मांगें पेश करने का आग्रह भी किया।

भौमिक और बोस ने राधा कृष्ण मंदिर में ‘कीर्तन’ में भी भाग लिया और वहां सभा को संबोधित किया। राज्य के सिंचाई मंत्री भौमिक ने कहा, “हमें डेढ़ महीने का समय दीजिए। हमने वादा किया है कि जमीन हड़पने की जितनी भी घटनाएं सामने आई हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा। हम सभी समस्याओं का समाधान एक बार में नहीं कर सकते हैं। मुद्दों के समाधान के लिए, आधिकारिक प्रक्रियाएं हैं जिन्हें पूरा करने के लिए समय की आवश्यकता होती है।”

वहीं संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संदेशखाली का यह चौथा दौरा है।

यहां बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम पर पांच जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी। हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से शाहजहां फरार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान पर अमेरिकी हमलों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, SC परिसर में हंगामा करने वाले प्रबल गिरफ्तार

  • ,
  • अमेरिका का हॉर्मुज स्ट्रेट के पास 7 घंटे चली सैन्य कार्रवाई, ईरान बोला- होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी नहीं होगी निर्यात

  • ,
  • मणिपुर: सेना की गाड़ियां फूंकी, बैरक को बनाया निशाना, असम राइफल्स के शिविर में भीड़ ने की तोड़-फोड़

  • ,
  • ''रेड अलर्ट' पर अर्थव्यवस्था के सारे बुनियादी संकेतक', जयराम बोले- स्थिति संभालने के बजाय ध्यान भटकाने में लगी है मोदी सरकार

  • ,
  • अंजाम बुरा होगा...बात नहीं मानी तो पावर प्लांट, पुल सब होंगे तबाह, होर्मुज में नाकेबंदी कर ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया