हालात

आज ‘वोट चोरी’ देश के सामने सबसे प्रमुख मुद्दा, पीएम बहुत देर से मणिपुर जा रहे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दो साल से अशांत पूर्वोत्तर राज्य के पीएम मोदी के दौरे को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए कहा कि मणिपुर लंबे समय से संकट से जूझ रहा है और पीएम ने अब वहां जाने का फैसला किया है। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। आज भारत में प्रमुख मुद्दा वोट चोरी है।

आज ‘वोट चोरी’ देश के सामने सबसे प्रमुख मुद्दा, पीएम बहुत देर से मणिपुर जा रहे हैं: राहुल गांधी
आज ‘वोट चोरी’ देश के सामने सबसे प्रमुख मुद्दा, पीएम बहुत देर से मणिपुर जा रहे हैं: राहुल गांधी फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर लंबे समय से संकट से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हिंसाग्रस्त राज्य का अब दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में ‘वोट चोरी’ देश के सामने सबसे प्रमुख मुद्दा बना हुआ है और लोग नरेंद्र मोदी को ‘वोट चोर’ कह रहे हैं।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में केशोद हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि हर जगह लोग ‘वोट चोर’ के नारे लगा रहे हैं। हवाई अड्डे पर दोपहर में उतरने के बाद राहुल गांधी जूनागढ़ शहर पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात कांग्रेस की जिला और नगर इकाइयों के अध्यक्षों को संबोधित किया और वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की।

एयरपोर्ट से निकलते समय जब पत्रकारों ने प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर यात्रा पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो कांग्रेस सांसद ने इस अशांत पूर्वोत्तर राज्य के उनके दौरे को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए कहा, ‘‘मणिपुर लंबे समय से संकट से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री ने अब वहां जाने का फैसला किया है। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। आज भारत में प्रमुख मुद्दा ‘वोट चोरी’ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव चुरा लिए। हमने हाल ही में कर्नाटक में यह साबित कर दिया। इसलिए, मुख्य मुद्दा ‘वोट चोरी’ है। हर जगह लोग ‘वोट चोर’ का नारा लगा रहे हैं।’’

यहां बता दें कि पीएम मोदी 13 सितंबर को हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेंगे और चुराचांदपुर तथा राज्य की राजधानी इंफाल में कई परियोजनाओं का ऐलान करेंगे। साथ ही वह आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। कराबी ढाई साल पहले राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से प्रधानमंत्री का यह पहला मणिपुर दौरा होगा। दो साल से ज्यादा समय बाद मणिपुर जा रहे पीएम मोदी का यह दौरा केवल 3 घंटे का होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यूपीः बीजेपी की महिला विधायक को मंदिर में पूजा नहीं करने दिया गया, बोलीं- हम पासी समाज से हैं, इसलिए हुआ भेदभाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म