हालात

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मूसलधार बारिश बनी आफत, गांव में फंसे लोगों के बचाने के लिए बुलाई गई सेना

खड़की गांव सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर है। हालात की गंभीरता को देखते हुए अहिल्यानगर के डीएम ने तत्काल सेना से सहायता का अनुरोध किया। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना के स्कूल से एक राहत टीम को रवाना किया गया।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मूसलधार बारिश बनी आफत, गांव में फंसे लोगों के बचाने के लिए बुलाई गई सेना
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मूसलधार बारिश बनी आफत, गांव में फंसे लोगों के बचाने के लिए बुलाई गई सेना फोटोः IANS

लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले (जिसे पहले अहमदनगर कहा जाता था) के खड़की गांव में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस इलाके में कई जगहों पर पानी कमर तक भर गया है, जिससे लोग घरों में फंसे हुए हैं। गांव का बाहरी संपर्क कट चुका है। ऐसे में यहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और उन तक राहत पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

यह गांव सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहिल्यानगर के जिला मजिस्ट्रेट ने तत्काल भारतीय सेना से सहायता का अनुरोध किया। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल से एक राहत टीम को रवाना किया गया। इस टीम में एक चिकित्सा दल और एक इंजीनियरिंग टुकड़ी शामिल है। इनका मुख्य उद्देश्य गांव में फंसे लोगों का रेस्क्यू करना और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है।

सेना की राहत टीम ने शाम करीब साढ़े पांच बजे मौके पर पहुंचकर नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद सेना बाढ़ प्रभावित खड़की गांव तक पहुंच गई। टीम ने गांव में पहुंचते ही तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए। सेना के इंजीनियर और जवान पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए। सेना के चिकित्सा दल ने बीमार, घायल और कमजोर लोगों को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया है। गांव में राहत सामग्री भी वितरित की जा रही है, जिसमें खाने-पीने की चीजें, पानी और दवाइयां शामिल हैं।

सेना का कहना है कि वह हर आपदा की घड़ी में देशवासियों के साथ खड़ी रही है और इस बार भी उन्होंने अपनी तत्परता और समर्पण का परिचय दिया है। सेना ने यह सुनिश्चित किया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वहां राहत कार्य जारी रहेंगे। यह अभियान नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत और सुरक्षा प्रदान की जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति