हालात

झारखंड के धनबाद में दर्दनाक हादसा, रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से 8 लोग जिंदा जले, 12 लोग झुलसे

धनबाद में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

झारखंड के धनबाद में दर्दनाक हादसा, फोटो: सोशल मीडिया
झारखंड के धनबाद में दर्दनाक हादसा, फोटो: सोशल मीडिया 

हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

खबरों के मुताबिक, जिंदा जले और झुलसे तमाम लोग ठेका मजदूर हैं। ये लोग रेलवे लाइन पर पोल लगा रहे थे। इस दौरान पोल 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आया। पल भर में आठ लोग जिंदा जल गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।

घटना में रेलवे पर लापरवाही का सवाल उठा तो डीआरएम ने कहा कि यह काम बिना किसी के जानकारी और इजाजत के हो रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। डीआरएम ने बताया कि मामले में तीन स्तर पर जांच होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज

  • ,
  • दुष्यंत गौतम को गवर्नर बनाए जाने के खिलाफ अंकिता का परिवार धरने पर, राहुल-प्रियंका समर्थन में इंडिया गेट पहुंचे

  • ,
  • जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, गुरुवार को सुनवाई की उम्मीद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: थोक महंगाई और कच्चे तेल के उछाल से लुढ़का शेयर बाजार और सोना ₹1,800 और चांदी ₹5,000 टूटी

  • ,
  • हाईकोर्ट ने यूपी में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया, निवर्तमान प्रधान बने रहेंगे प्रशासक