
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Published: undefined
पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा रहे थे तभी अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रात करीब तीन बजे उनके वाहन का टायर पंक्चर हो गया।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदल रहे थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। कुमार ने बताया कि हादसे में सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) की मौत हो गई और हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined