हालात

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी से यात्रा करना हुआ महंगा, केजरीवाल सरकार ने बढ़ी दरों को लागू किया, जानें नए रेट

सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमत से परेशान ऑटो और टैक्सी चालक लंबे समय से किराये में वृद्धि की मांग कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने 28 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में ऑटो और टैक्सी के संशोधित किराये को मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे नोटिफाई नहीं किया गया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली सरकार ने आज राजधानी दिल्ली में ऑटो-टैक्सी के किराए की नई दरों को नोटिफाई कर दिया है, जिसके साथ अब राजधानी में ऑटो-टैक्सी से यात्रा करना मंहगा हो जाएगा। दिल्ली सरकार के नई दरों को नोटिफाई करते ही अब आपको ऑटो-टैक्सी के लिए नई दर के हिसाब से अधिक किराया देना पड़ेगा।

नई दरों के मुताबिक अब दिल्ली में ऑटो का मीटर पहले डेढ़ किमी के बाद 25 रुपये की बजाय 30 रुपये पर डाउन होगा। इसके बाद प्रति किमी 9.5 रुपये की बजाय 11 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं, न्यूनतम 40 रुपये किराये के बाद नॉन एसी टैक्सियों के लिए यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 17 रुपये के हिसाब से चुकाने पड़ेंगे।

गौरतलब है कि सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमत से परेशान ऑटो और टैक्सी चालक लंबे समय से किराये में वृद्धि की मांग कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने 28 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में ऑटो और टैक्सी के संशोधित किराये को मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे नोटिफाई नहीं किया गया था।

ऑटो टैक्सी चालकों के किराए में वृद्धि के अनुरोध पर सरकार बहुत लंबे समय से विचार कर रही थी। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष किराया संशोधन के लिए एक कमेटी गठित की थी। उस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही किराए में वृद्धि की गई है। जिसे अब नोटिफाई रूप दे दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति पहुंचकर बोले राहुल गांधी- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका